RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लगातार नए-नए फैसले ले रहा है। कभी तो अपने बस यात्री उपभोक्ताओं के हित में तो कभी सामाजिक हित में। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 21 फरवरी को अपने सभी विभागों में प्लास्टिक बोतल पर बैन लगा दिया है। अब निगम का कोई भी कर्मचारी या अफसर कार्यालय में काम करते हुए प्लास्टिक बोतल का प्रयोग नहीं कर सकेगा।
कार्यकारी निदेशक प्रशासन अनीता मीना ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सभी आफिसों को निर्देश दिया कि मुख्य सचिव महोदय राजस्थान सरकार की अ.शा.टीप प 8 (4) ईएनबी/2016/पार्ट-1 दिनांक 05.01.2024 के अनुसार राज्य के सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों (PET water bottles) पर पाबन्दी लगाने के निर्देश दिए गए है।
अतः उक्त निर्देशों की पालना में निगम के सभी प्रभारी अधिकारियों/मुख्य उत्पादन प्रबन्धकों/मुख्य प्रबन्धकों को निर्देशित किया जाता है कि निगम कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों (PET water bottles) का उपयोग नहीं जाए।