RASHTRADEEP NEWS
अलवर शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 25 साल की महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार तड़के 3 बजे वार्ड के अन्य मरीज सो रहे थे तब 22 साल के नर्सिंगकर्मी ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में परिजन ने नर्सिंगकर्मी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया, गंभीर परेशानी के कारण मैं सोमवार दोपहर 2 बजे टेल्को चौराहा स्थित हरीश हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। मंगलवार तड़के 3 बजे तिजारा के बंदड़ा निवासी नर्सिंगकर्मी चिराग (22) ने मेरे बैड के पर्दे लगाकर मुझे एक इंजेक्शन लगाया, जिससे मैं बेहोश हो गई। इसके बाद नर्सिंगकर्मी ने दुष्कर्म किया। होश में आने पर चिल्लाई तो नर्सिंगकर्मी ने बाहर खड़े मेरे पति को फोन कर बुलाया। एक महिला कर्मचारी ने धमकाया भी। परिजन आए और घटना का पता चला तो नर्सिंगकर्मी की धुनाई कर दी।


















