RASHTRADEEP NEWS
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस के दामों पर समीक्षा कर नए रेट जारी करती है। 1 मार्च 2024 को एक बार फिर एलपीजी के दाम रिवाइज हुए हैं। नए दामों ने एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। गैस सिलेंडर के भाव बढ़ गए हैं।
तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए दामों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 25.50 रुपए बढ़ गया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं आया है।इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी 1795 रुपए, मुंबई में 1749 और चेन्नई में 1960.50 रुपए हो गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। कीमत लगातार स्थिर बनी हुई है और इसमें बिल्कुल भी अंतर नहीं आया है। दिल्ली में फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 902.50 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को बदलाव देखने को मिला था। इस समय कीमतों में 200 रुपए की गिरावट आई थी।