Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में फिर होगी राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री, तैयारियों में लगी कांग्रेस…
Image

राजस्थान में फिर होगी राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री, तैयारियों में लगी कांग्रेस…

RASHTRADEEP NEWS

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की राजस्थान में एक बार फिर एंट्री होने जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक ओर जहां यात्रा और सभा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारी प्रयासरत हैं वहीं, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने भी जिम्मेदारी सौंप दी है। राहुल गांधी की सभा को लेकर कॉलेज मैदान में 60 हजार स्क्वायर मीटर का पांडाल बनाया जा रहा है। इसमें 10 हजार लोगों की बैठने की क्षमता बताई जा रही है।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निर्देश दिए कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा की व्यवस्थाओं में समन्वय एवं सहयोग के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को समिति का सदस्य मनोनीत किया। शर्मा ने बताया कि समिति में एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, पूर्व विधायक रामलाल मीणा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या एवं पंकज कुमार शर्मा सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *