RASHTRADEEP NEWS
चुरू लोकसभा सीट से भाजपा के सासंद राहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। ‘एक्स’ पर एक ट्वीट करते हुए हुए कस्वां ने लिखा, राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार।
मेरे परिवारजनों आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ। =राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।
कस्वां ने आगे लिखा ,समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया।
















