Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी…
Image

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इस सूची पर मुहर लगाई गई। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्य शामिल हुए थे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *