Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित हुई युनिवर्सिटी की परिक्षा…
Image

लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित हुई युनिवर्सिटी की परिक्षा…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव के कारण महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में 18 से 20 अप्रैल के तक होने वाले सभी एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं। इन एग्जाम की नई डेट्स बाद में घोषित की जाएगी। दरअसल, युनिवर्सिटी से जुड़े महाविद्यालयों के सभी जिलों में 19 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इससे एक दिन पहले और एक दिन बाद में सभी एग्जाम स्थगित किए गए हैं।

एग्जाम कंट्रोलर राजाराम चोयल ने बताया कि ग्रेजुएशन सहित अनेक क्लासेज के एग्जाम इन डेट्स में तय किए गए थे लेकिन अब लोकसभा चुनाव के कारण डेट्स में बदलाव किया गया है। इन एग्जाम की नई डेट्स बाद में तय की जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को युनिवर्सिटी की वेबसाइट लगातार देखनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *