RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन सभा में नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सभी को दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
जिसमें पार्षद मनोज विश्नोई जो की विधानसभा का निर्दलय चुनाव लड़ चुके है। साथ ही शशि शर्मा जो पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है, पूर्व पार्षद संतोष प्रजापत, चेतनराम डूडी, श्यामसुंदर बिश्नोई, रामेश्वर सारण, रतीराम, राम शर्मा सरपंच नापासर, भंवर खरोड़, पुनीत ढाल, नंदराम, रामचन्द्र सारण, तेजाराम ज्याणी, रामप्रताप जाखड़, श्रवण मदेरणा, ओमप्रकाश सोनियासर, नानूराम प्रजापत, ओमजी, प्रियंका पूर्व सरपंच, धन्नादेवी प्रजापत, त्रिलोक प्रजापत आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।