RASHTRADEEP NEWS
लोकसभा चुनाव से पहले कोटा में कांग्रेस पार्टी लगातार टूट हो रही है। अब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गोविंद शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शर्मा ने देर रात करीब 11 बजे शक्तिनगर स्थित बिरला आवास पर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा और शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।
गोविंद शर्मा ने कहा कि,साल 1971-72 में इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। उस दौरान इंदिरा गांधी ने युद्ध में पाकिस्तान को मात दी थी। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में काम करता आ रहा हूं। आज पीएम मोदी की कार्यशैली और नीतियों को देखकर मन बदल गया। मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे है। ऐसे में हम सभी देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि हम पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें। कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ काम करें। मोदी राष्ट्रीय भावना से देश को मजबूत कर रहे हैं।