RASHTRADEEP NEWS
पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थानी खान-पान की बात कह जनता के दिल को छू लिया। उन्होंने कहा, मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो कांगेस के लोग जी भरकर गाली देते हैं, लेकिन राजस्थान के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। दाल बाटी चूरमा- वोटर म्हारा सूरमा। मोदी तो देश के वोटर की ताकत से दिन रात दौड़ रहा है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी का समय है, लेकिन वोट देकर आना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता के दरबार में हार चुका इंडी गठबंधन अब कैसे मंसूबे पाल चुका है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे, लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी दस साल से बैठा है। कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा है। कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। आज देश में भाजपा का मतलब है विकास और समाधान।
















