RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान लोक सेवा आयोग की एक और परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 में 4 डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोप में आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें से दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी दो कैंडिडेट की तलाश की जा रही है।चारों ने प्रवेश पत्र की फोटो बदलकर अपनी जगह डमी कैंडिडेट को बैठाया था। डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन में शक होने पर आरोपी अभ्यर्थियों को सुनवाई के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। डमी कैंडिडेट्स और फर्जी डिग्री को लेकर आरपीएससी अलग-अलग परीक्षाओं में बीते 7 महीने में 15 एफआईआर करा चुकी है।
एएसपी संजय चंपावत ने बताया कि, फलोदी जोधपुर निवासी कैलाश पुत्र जोगाराम जांगू और राकेश मेदा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य कैंडिडेट व उनकी जगह डमी बनकर एग्जाम देने वालों की तलाश जारी है।


















