Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनावो की तैयारी हुई शुरू…
Image

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनावो की तैयारी हुई शुरू…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल को पूरा हो गया। अभी तक पांच चरण बाकी है। जिनका नतीजा 4 जून को आएगा और जून के अंत तक केन्द्र सरकार के गठन की प्रक्रिया भी पूरी हो जायेगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। अगस्त में वार्डों की लॉटरी होगी। क्योंकि अक्टूबर में आचार संहिता लगने के साथ नवंबर तक बोर्डों का गठन किया जाना है। 2019 में निकाय चुनाव हुए थे। ये पांचवां साल चल रहा है। जून तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता रहेगी। इसके बाद निकाय चुनावों के लिए पांच महीने ही शेष रहेंगे।

इन चुनावों में लोगों का सीधा जुड़ाव होता है। ऐसे में सबसे पहले उन वार्डो की वार्डों की लॉटरी की होगी जिसमे ज्यादा माथापच्ची है। लॉटरी के बाद उसी हिसाब सेवार्डवार दावेदार सामने आएंगे। संभावना है कि, सितंबर के अंतिम और अक्टूबर के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव की आचार संहिता लगजाएगी। नवंबर तक बोर्डों का गठन हो जाएगा। लॉटरी के साथ नए सिरे से मतदाताओं को भी जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। अंतरिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही आचार संहिता लागू होगी। और साथ ही लगता है कि चुनाव आयोग और वार्डों के प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियां जुलाई से शुरू कर देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *