RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक बंदूक ओर कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लिखमादेसर गांव में एक व्यक्ति को हाथों में हथियार लिए हुए देखा। आरोपी जगदीश पुत्र सुगननाथ हाथ में बंदूक लेकर इधर-उधर घूम रहा था। इस पर पुलिस टीम ने उसको काबू करते हुए तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक टोपीदार बंदूक व कमीज की जेब से 11 कारतूस जब्त किए। पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट मुक़दमा दर्ज कर कर लिया है।















