Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • सीएम भजनलाल के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, तू थोड़े ही दिन का मेहमान है…
Image

सीएम भजनलाल के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, तू थोड़े ही दिन का मेहमान है…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में धमकी देने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बाबू लाल खराड़ी झाड़ोल से विधायक हैं। मंत्री खराड़ी को आदिवासी राजा 007 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से धमकी दी गई है।

इसके बाद मंत्री के पीएस ने कोटड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। धमकी भरी पोस्ट में धर्म से जुड़ी बातें लिखी गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में खराड़ी को धमकी दी गई थी। उस समय मामला दर्ज नहीं करवाया गया, लेकिन पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध माना था। पूछताछ में उसने नशे की हालत में धमकी देने की बात स्वीकार की थी और माफी मांगी। ऐसे में खराड़ी के माफ कर देने पर बिना कार्रवाई के ही युवक को छोड़ दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *