Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अवैध हथियारो की सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई जेल…
Image

अवैध हथियारो की सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई जेल…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के हनुमानगढ़ की जंक्शन सिटी पुलिस ने बुधवार को फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध पिस्तौल और कारतूस मामले में सप्लाई करता था। आरोपी वीर सिंह उर्फ विरिया जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर अनेकों मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में वीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जंक्शन पुलिस ने मामले में वीर सिंह को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ में आरोपी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल जंक्शन सीटी पुलिस ने इसी वर्ष जनवरी में अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को एएसआई जयसिंह ने गश्त के दौरान एक अवैध लोडेड पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। उसके पास से लग्जरी कार भी जब्त की गई थी। उसी मामले में पकड़े गए अमनदीप सिंह ने वीर सिंह से अवैध पिस्तौल और कारतूस लाने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने वीर सिंह उर्फ विरिया (67) पुत्र महताब सिंह रायसिख निवासी ढाणी खेत, 50 एनजीसी वार्ड 6 सतीपुरा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *