लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/ एमएलए अदालत ने समन जारी किया है। इस मामले में राहुल को दूसरी बार समन जारी किया गया है। कोर्ट ने उन्हें पहली बार साल 2018 में समन जारी किया था।
यह मुकदमा भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने साल 2018 को किया है। याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (अब पूर्व) ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नवीन झा के मुताबिक, इस दौरान राहुल ने कहा था कि भाजपा में एक ऐसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इस बयान पर उन्हें ठेस पहुंची है। पार्टी की छवि खराब हुई है। इस वजह को लेकर याचिका दाखिल की है। याचिका दाखिल होने के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था।