Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • आगामी 48 घंटों में महागर्मी का रेड अलर्ट, रातें होंगी और गर्म…
Image

आगामी 48 घंटों में महागर्मी का रेड अलर्ट, रातें होंगी और गर्म…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश में हीटवेव के कारण गर्मी चरम पर है। हाड़ौती भी इसकी चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। 23-24 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री दर्ज होने व तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है।

आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान भी औसत से 2-5 डिग्री ऊपर दर्ज होने व कहीं-कहीं उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। धरा भट्टी की तरह तप रही है। कूलर-पंखे की हवा भी बेअसर हो रही है। शाम ढलने के बावजूद गर्मी कम नहीं हो रही है। गर्म हवा के चलते रातें भी तप रही है। भयंकर गर्मी के कारण अब इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल होने लग गए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर संभाग मे 2 से 3 डिग्री तापमान मे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वही राज्य सरकार ने सभी कलक्टर, ADM, SDM, बिजली, चिकित्सा, पानी, से जुड़े अधिकारी और डॉक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए है। बिजली और पानी की की निर्बाध आपूर्ति, विभागों के अधिकारीयों, डॉक्टरों को अलर्ट मॉड पर रहने, डॉक्टरों को चिकित्सालय मे बैड रिजर्व रखने सभी एम्बुलेंस मे AC ऑन मॉड पर रखने के भी आदेश दे दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *