Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन सात भर्तियों का आएगा परिणाम…
Image

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन सात भर्तियों का आएगा परिणाम…

RASHTRADEEP NEWS

लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सात भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने 19 हजार पदों पर ये भर्ती परीक्षाएं आयोजित की थी। लेकिन पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं हो पाया था। बोर्ड ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा था। अनुमति मिलने के बाद अब बोर्ड इसी सप्ताह परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इन भर्ती परीक्षाओं का अटका हुआ है परिणाम
भर्ती: पद

सूचना सहायक 2023 : 2730

संविदा नर्स भर्ती जीएनएम 2023: 2338

एएनएम : 3058

कृषि पर्यवेक्षक : 430

जूनियर अकाउंटेड राजस्व लेखाकार : 5388

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 : 4494

संगणक 2023 : 583

आचार संहिता के कारण परिणाम अटकने से लाखों बेरोजगार प्रभावित हो रहे हैं। सरकार से भी इस बारे में कई बार मांग कर चुके थे। आयोग ने अनुमति देकर बेरोजगारों को सौगात दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *