Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • चार करोड़ गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा आंध्र प्रदेश से हो रही थी सप्लाई…
Image

चार करोड़ गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा आंध्र प्रदेश से हो रही थी सप्लाई…

RASHTRADEEP NEWS

जोधपुर के स्टूडेंट्स के लिए उड़ीसा आंध्र प्रदेश से नशा सप्लाई होने वाला था। उससे पहले ही NCB टीम ने तस्कर को पकड़कर 850 किलो गांजा बरामद कर लिया। तस्कर के साथ उसका रिश्तेदार भी शामिल था, उसके घर पर भी दबिश देकर नशा जब्त किया गया। गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख है।

NCB के ज्वाइंट डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि गांजे को उड़ीसा और आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास के एक गांव से लाया जा रहा था। ये जोधपुर- नागौर रोड पर स्थित आईआईटी, आयुर्वेद कॉलेज, एनआईएफटी, एनएलयू, एफडीडीई जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों में ड्रग पैडलर के जरिए सप्लाई होना था। मामले की जानकारी पर जोधपुर में कार्रवाई की गई। गांजे के कुल 170 पैकेट बरामद हुए। हर पैकेट का वजन करीब 5 किलो है।

टीम ने जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि जोधपुरमें करीब 800 किलो गांजा सप्लाई होने वाला है। टीम कोगुरुवार सुबह 7:30 बजे मुखबिर से पता चला कि गांजालेकर आने वाले है। टीम ने सुबह 8:15 बजे जोधपुर के कुड़ीक्षेत्र में गोरा होटल से आगे फिटकासनी के पास एक पिकअपको रुकवाया। पिकअप की तलाशी में गांजे के 71 पैकेटमिले। हर पैकेट का वजन 5 किलो था। इस पर पिकअपड्राइवर (तस्कर) अनिल कुमार पुत्र जालाराम निवासीबिश्नोईयों की ढाणी मोगड़ा कला जोधपुर को हिरासत में लियागया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *