RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर शहर के चौखूंटी पुलिए के नीचे अनियंत्रित ट्रैक्टर के ब्रेक नहीं लगने से बाइक इसके अगले हिस्से में दब गई। ईटें से भरे ट्रैक्टर के नीचे में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार बाइक पर सवार युवक रामपुरा बस्ती निवासी आसिफ की दोनों टांगे फैक्चर हो गई। घायल युवक को राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को थाने भिजवाया गया।