Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, टूटे बिजली के तार…
Image

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, टूटे बिजली के तार…

RASHTRADEEP NEWS

कोटा रेल मंडल के झालावाड़ रोड़ स्टेशन पर आज सुबह 6 बजे के आसपास एक मालगाड़ी में आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। आग लगने बिजली के तार (ओएचई) जलकर टूट गई। आग की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिजली के तार टूटने से दिल्ली मुम्बई रेल मार्ग पर अप व डाउन लाइन पर यातायात ठप हो गया। ट्रेनों को रामगंजमंडी व श्यामगढ़ स्टेशन पर रोका गया। यह आग कोटा आ रही मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे से तीसरे कंटेनर की छत पर लगी थी। यहां से इस आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना का पता लगने पर मौके जाकर दमकलों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गर्मी में यात्री परेशान होते रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *