Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप…
Image

बीकानेर: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उदरामसर बाईपास के पास आमजन को एक युवक का शव पड़ा दिखा जिसकी सूचना गंगाशहर पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के हाथ पर गोविंदराम डूडी का टैटू बना है। अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *