Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • एबीवीपी बीकानेर विभाग की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा, मोहित बने विभाग संयोजक…
Image

एबीवीपी बीकानेर विभाग की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा, मोहित बने विभाग संयोजक…

RASHTRADEEP NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। प्रांत अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, क्षेत्रिय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री पूर्णसिंह शाहपुरा , प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रदीप जी मेहता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। संगठनात्मक दृष्टि से 21 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्ग में प्रस्तावित सत्र, कार्य पद्धति, कार्यक्रम से कार्य कार्य से कार्यकर्ता, परिसर कार्य आयाम एवं गतिविधि कार्य इतिहास एवं विकास, बैठक संपर्क प्रवास, सैद्धांतिक भूमिका, भाषण सत्र हुए। प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीराराम ने 2024 की नवीन विभाग ज़िला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे बीकानेर विभाग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

  • बीकानेर विभाग संयोजक – मोहित जाजडा
  • विभाग संगठन मंत्री – अरविंद चौधरी
  • विभाग प्रमुख – धीरज सिंह
  • विभाग छात्रा प्रमुख – डॉ वंदना सैन
  • महानगर संगठन मंत्री – दिनेश


1 Comments Text
  • digital banking says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Why people still use to read news papers when in this technological globe all is available on net?
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *