Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कलाम कोचिंग सेंटर के पीछे कौन है? कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके’ प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने डोटासरा पर साधा निशाना…
Image

कलाम कोचिंग सेंटर के पीछे कौन है? कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके’ प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने डोटासरा पर साधा निशाना…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में बीजेपी की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज सुबह इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने की। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी शुरुआत हुई। यह अभियान डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक चलाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से जब मीडिया ने नीट परीक्षा पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर पूछा तो पूर्ववर्ती सरकार में हुए पेपर लीक मामले पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कलाम कोचिंग को लेकर कहा कि इसके पीछे कौन है? सुरेश ढाका को गिरफ्तार नहीं होने दिया। यहां तक कि सुरेश ढाका को छुडाने के लिए कांग्रेस सरकार का नेता और पूर्व कानून मंत्री वकील बना।

राजीव गांधी स्टडी सर्कल में कौन था?

जब मीडिया ने नीट एक्जाम में डीजी को हटाने व कांग्रेस के सवाल उठाने को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। राजीव गांधी स्टडी सर्कल में कौन था? कलाम कोचिंग सेंटर के पीछे कौन है? किसने 5 वर्ष तक सुरेश ढाका को गिरफ्तार नहीं होने दिया। जारौली का बयान आप सबने देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *