Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनी जनसमस्याएं, तुरन्त समाधान के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश…
Image

विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनी जनसमस्याएं, तुरन्त समाधान के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश…

RASHTRADEEP NEWS

विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित विधायक जनसेवा केंद्र पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक जनसेवा केन्द्र पहुंचे।

विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत ने बताया

की जनसुनवाई के दौरान पानी और बिजली से संबंधित समस्याएं अधिक आई। जिसे विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि इन जनसमस्याओं का आपूर्ति के हिसाब से निराकरण जल्द से जल्द निराकरण करें। क्षेत्रीय विधायक ने आम लोगों के बीच बैठककर एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने डिस्कॉम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गरीब, महिला, युवा, किसान सहित प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया तथा आवेदन की प्रकिया की जानकारी हासिल कर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आव्हान किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार क्षेत्र एवं प्रदेश में विकास के कार्य कृत संकल्पित होकर कर रही हैं। इस दौरान जनसुनवाई में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *