RASHTRADEEP NEWS
शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन व स्वच्छ जल पंपिंग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य शनिवार को किया जाएगा। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार जैन ने बताया कि इसके मद्देनजर दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक बीकानेर शहर के शोभासर जलाशय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
- नया शहर जोनः लोडा मोडा बगीची, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, चौखूंटी-प्रथम/द्वितीय, पूगल रोड जवाहर नगर, बंगला नगर।
- लक्ष्मीनाथ जोनः लुहारों को मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड नं. 5, सिंघिया चौक।
- नत्थूसर जोनः धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी. के स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, दाउजी मन्दिर, पाबू बारी, भाटोलाई, बिश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याउ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र।
- गंगा शहर जोनः अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बंगलानगर, सालमनाथ धोरा टंकी क्षेत्र, किसमीदेसर, भीनासर, सुजानदेसर, खारिया कुआं, चौधरी कॉलोनी।
- मुक्ताप्रसाद जोनः सर्वोदय बस्ती सभी सैक्टर ।
- रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र