Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर लोकसभा सीट हारने पर कांग्रेस करेगी मंथन, कल होगी कार्यकर्ताओ की बैठक…
Image

बीकानेर लोकसभा सीट हारने पर कांग्रेस करेगी मंथन, कल होगी कार्यकर्ताओ की बैठक…

RASHTRADEEP NEWS

लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट हारने के कारणों की समीक्षा के लिए बीकानेर कांग्रेस की रविवार को बैठक होगी। इस बैठक में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव कांग्रेस बीकानेर सीट 55 हजार वोट से हार गई थी। पिछले चुनाव की तुलना में हार का अंतर करीब दो लाख वोट कम हुआ है।

पार्टी प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठक आयोजित कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बैठक रविवार को दोपहर एक बजे विश्नोई धर्मशाला में होगी।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस की संयुक्त बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *