Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या…
Image

बीकानेर: कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या…

RASHTRADEEP NEWS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य 65 साल के महेन्द्र कुमार सेठिया ने शुक्रवार दोपहर को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेठिया लंबी बीमारी और पिछले दिनों व्यापार में लगे घाटे के कारण मानसिक रूप से तनाव में थे।उनके आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही झझू मंडी और झझू में शोक की लहर दौड़ गई।

एएसआई लखपत सिंह ने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब महेंद्र सेठिया खाना खाकर कमरे में चले गए। कुछ देर बार घर की महिला पीछे बरामदे में कपड़े सुखाने गई। उसने महेंद्र कुमार को फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने तत्काल मोहल्ले के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *