Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाया भर्ती…
Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाया भर्ती…

RASHTRADEEP NEWS

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। पीठ में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी ल, लेकिन अब उनकी उनकी हालत बिल्कुल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे अभी भी एम्स में भर्ती हैं और आगे की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से परेशान थे जिसके बाद आज उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

LLq मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। एम्स अस्पताल सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर के द्वारा lokउनका चेकअप किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल जन्मदिन भी था जन्मदिन के अगले दिन ही रक्षा मंत्री को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *