Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ब्लेकमेलिंग से परेशान हो कर युवक ने की थी आत्महत्या…
Image

बीकानेर: ब्लेकमेलिंग से परेशान हो कर युवक ने की थी आत्महत्या…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर शहर के विश्वकर्मा गेट के अंदर रहने वाले राकेश उपाध्याय द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में मृतक राकेश के पिता किशनलाल उपाध्याय ने चेष्ठा सुथार नाम की युवती के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 11 जुलाई की सुबह की है। प्रार्थी ने बताया कि युवती ने उसके बेटे को टॉर्चर व ब्लेकमेल किया। जिसके चलते उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान हे गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि 11 जुलाई को राकेश उपाध्याय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *