RASHTRADEEP NEWS
श्रीभोमियाजी सेवा संस्था राजेरां का गठन और कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए मीटिंग संरक्षक ओमप्रकाश सारस्वत की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमे गाँव के जनसहयोग से मंदिर निर्माण और गाँव के विकाश कार्यों के लिए संस्था का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से संस्था के अध्यक्ष के लिए खेतीलाल पुगलिया कोषाध्यक्ष कोजुराम सारस्वत, महासचिव डूंगरराम गोदारा, उपाध्यक्ष सतुराम गोदारा, भेरुदान पुगलिया, श्रवण राम जाखड़, कालूराम सारस्वत, मंत्री श्रवण राम गोदारा, लालचंद नाई भगीरथ गोदारा, कार्यलय प्रभारी देवीलाल जाखड़, मुनीराम गोदारा, मीडिया प्रभारी सुरेश पुगलिया, सोशल मीडिया प्रभारी रामलाल शर्मा, प्रवक्ता बीरबल सुथार एवं संस्था के सदस्यों के रूप में गजानंद शर्मा, रूपाराम गोदारा, बरजमोहन सारस्वत को चुना गया।