Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • पांच साल में निकली कई भर्तियों में हुई नकल, मास्टरमाइंड ने अभ्यर्थियों की दी जानकारी…
Image

पांच साल में निकली कई भर्तियों में हुई नकल, मास्टरमाइंड ने अभ्यर्थियों की दी जानकारी…


RASHTRADEEP NEWS

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए रिंकू शर्मा से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। हर्षवर्धन ने जेईएन भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से लेकर डमी कैंडिडेट बिठाने की जानकारी एसओजी को दी थी। रिंकू शर्मा ने बताया कि, कैसे हर्षवर्धन उसकी इस गैंग को ऑपरेट करता था। पिछले 5 साल में जो भी भर्तियां राजस्थान सरकार ने कराई। हर्षवर्धन उसमें कई भर्तियों में नकल करवा चुका है। पिछले 5 साल में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नकल करवा कर सरकारी नौकरी दिलवा चुका है। रिंकू शर्मा से हुई पूछताछ में सामने आया है कि जेईएन, एसआई, टीचर, शारीरिक शिक्षक भर्ती के पेपर अभ्यर्थियों को बेचे गए। इन सभी अभ्यर्थियों की जानकारी हर्षवर्धन अपने पास में रखता है।

पेपर लीक की गैंग चला रहे हर्षवर्धन को रिंकू शर्मा अपना गुरु मानता था। रिंकू ने हर्षवर्धन के साथ मिलकर करोड़ों रुपए कमाए। दोनों केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भी डमी कैंडिडेट बिठाने का काम कर चुके हैं। एक डमी कैंडिडेट बिठाने के लिए हर्षवर्धन 5 से 7 लाख रुपए लिया करता था। हर्षवर्धन के लिए रिंकू अभ्यर्थियों से पैसा लेने और पेपर पढाने का काम करता था। रिंकू ने कई बार हर्षवर्धन से मिले पेपर को अपने परिचित को भी दिया। इससे उसके कई रिश्तेदार अभी सरकारी नौकरी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *