RASHTRADEEP NEWS
भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि, केंद्र सरकार का यह बजट अर्थव्यवस्था को गति देने का काम किया है। बजट में हर वर्ग और क्षेत्र का बजट में विशेष ध्यान रखा है। सरकारी कर्मचारियों, नौकरी-पेशा लोगों का विशेष ध्यान रखा है। सबसे बड़ी बात सर्राफा व्यापार को आयात शुल्क कम करके बड़ी राहत दी गई है। बेहतर बजट वित्त मंत्री ने देश को दिया है।
साथ ही, यह बजट विकसित भारत की राह को मजबूत करने वाला बजट है। जैसे, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान देते करते सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी बजट साबित हुआ है। यह देश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है। इस बजट में कृषि को प्राथमिकता देते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि अनुसंधान पर बल दिया गया है। युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन किए जाएंगे। रोजगार को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकर यह बजट विशेष कर किसानों, युवाओं महिलाओं एवं गरीबों के चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।