RASHTRADEEP NEWS
शनिवार की देर रात बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सुदर्शना नगर में आर्य होस्पीटल के पीछे होटल केजी लाँज में छापामारी कर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर पुलिस ने मौके से सैक्स रैकेट माफिया गिरोह के 5 युवकों समेत करीब 8 युवतियों को हिरासत में लिया है।
युवतियों ने पुलिस को दिये अपने बयानों में बताया कि गिरोह के माफिया हमसे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौके पर पकड़ी गई युवतियों को नारी निकेतन भिजवा दिया। यह होटल किसी शंकरलाल का बताया जा रहा है, जिसे उसका भांजा चला रहा था। यह भी बात सामने आई है कि होटल में पिछले काफी समय से अनैतिक काम चल रहा था।