RASHTRADEEP NEWS
यह घटना 31 जुलाई को बीकानेर जिले के करमीसर के दारू ठेके के पास हुई। जहां करमीसर वार्ड नंबर 23 निवासी सुखदेव (34) पुत्र हजारीराम टैक्सी में अचेत अवस्था में मिला। जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई तोलाराम ने नाल पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई सुखदेव करमीसर गांव के दारू ठेके पास टैक्सी में अचेत अवस्था में मिला। जिसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्र्स ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।















