Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म…
Image

बीकानेर: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के देशनोक थाना इलाके में महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता ने रविवार को देशनोक थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ सुमन शेखावत के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह बीकानेर जा रही थी।

इस दौरान देशनोक थाना क्षेत्र निवासी मुकेश व भैराराम मिले। आरोपियों से जान-पहचान होने के बाद उन्होंने कहा कि वह बीकानेर जा रहे है, तुझे भी छोड़ देंगे। पीड़िता उनके साथ गाड़ी में सवार हो गई। पलाना गांव के पास आरोपियों ने एक होटल पर रोका। यहां एक कोल्डड्रिंक खरीदी। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे बेहोशी आने लगी। बाद में आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। जब महिला को होश आया तो वह दर्द से कराह रही थी। पीड़िता महिला पलाना से देशनोक सीएचसी आई। यहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का पता चलने पर पुलिस पीबीएम अस्पताल गई। पीड़िता के बयान लिए है।

एसएचओ शेखावत ने बताया कि, महिला का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। दोनों आरोपी नशेड़ी है। एक आरोपी की ज्यादा नशा करने पर हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आरोपी की दबिश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *