RASHTRADEEP NEWS
महिला कुश्ती के 50 किग्रा। वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल छिन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं। इसकी वजह उनका वजन है, जो कि तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। बताया जा रहा है की, विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। नियमों के अनुसार किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है लेकिन विनेश का वेट इससे ज्यादा था।
आईओए ने बयान में बताया कि विनेश फोगाट को 50 किग्रा। वर्क रेसलिंग मुकाबले से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया। विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद अब 50 किग्रा। वर्ग में किसी पहलवान को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। अब इस कैटेगिरी में अमेरिका की पहलवान को गोल्ड मेडल हासिल होगा।


















