Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कब्र से निकाला महिला का शव, पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप…
Image

कब्र से निकाला महिला का शव, पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर में गुरुवार सुबह एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है।

SI नरेन्द्र सिंह ने बताया कि, नाई की थड़ी आमेर निवासी मुन्ना खान ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया- उनकी 25 साल की बेटी अनम फातिमा का फरवरी में नाई की थड़ी आमेर निवासी अजहर से निकाह हुआ था। शादी के बाद दामाद अजहर के किसी ओर लड़की से अफेयर था। इसके बारे में बेटी अनम को पता चलने पर दामाद बेटी को टॉर्चर करता था। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। 29 जुलाई की रात करीब 12 बजे सुसराल में बेटी से मिलकर वह घर लौटे थे। करीब 4:30 बजे दामाद ने कॉल कर बेटी अनम की तबीयत खराब होना बताया। फिर SMS हॉस्पिटल लेकर जाने की कहकर कॉल काट दिया। हम घर से SMS हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। अजमेरी गेट पर मिलने पर बेटी की मौत होने की बताकर घर चलने को कहा।

पिता मुन्ना खान का आरोप है, कि बेटी अनम की मौत का पता चलते ही वह सन्न रह गए। बेटी की लाश देखने पर नाक के ऊपर चोट के निशान थे। गले पर भी दबाकर मारने के निशान थे। ससुरालवालों ने रिश्तेदार-परिजनों को बुला लिया। बिना पोस्टमॉर्टम ही अनम के शव को कब्र में दफना दिया। शक होने पर 5 अगस्त को जयसिंहपुरा खोर थाने में परिवाद दिया। इसके बाद 7 अगस्त को केस दर्ज किया गया। जयसिंहपुरा खोर थाने पहुंचे मृतक के पिता ने दामाद के खिलाफ शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *