RASHTRADEP NEWS
मरुधर छात्र संगठन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भारत माता का पूजन करेगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को सायं 7:30 बजे महावीर चौक गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत माता की आरती होगी। साथ ही कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
अविनाश ने बताया कि, 15 अगस्त के बाद संगठन की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा एवम् आगामी छात्रसंघ चुनाव में मरुधर छात्र संगठन अपनी महत्ता का प्रदर्शन करेगा। दल गत राजनीति से ऊपर उठकर बस छात्र हित में कार्य करना यही मरुधर छात्र संगठन का उद्देश्य है।















