RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। श्रीडूंगरगढ़ नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में जोशी ने साधु संतो का लिया आशीर्वाद तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद,विधायक,जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सहित राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्यां में कार्यकर्तागण शामिल हुए ।
श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।
जिनमें चेयरमैन मानमल शर्मा,पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़,महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षदगण जगदीश गुर्जर,विक्रम सिंह शेखावत,गोपाल छापोला,श्यामसुन्दर पुरोहित,रजत आसोपा,देहात मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह लखासर, शोशल मिडिया जिला संयोजक पवन स्वामी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुत,युवा देहात अध्यक्ष उत्तम नाथ सिद्ध,भगवती प्रसाद जोशी आड़सर सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता,पदाधिकारी जयपुर कार्यक्रम में शामिल हुए ।