RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पूरे देश में शुरू होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की है यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
प्रदेश सह संयोजक निर्मल कुमावत बताया,आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल छह करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो साझा की थी जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ साझा की थी इस साल यह संख्या और भी बढ़ेगी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा कैनवास व तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया, ने बताया इस अभियान को लेकर जिले व मंडल स्तर पर संयोजक बनाएं गए है। वही, बीकानेर देहात से जिला-महामंत्री श्याम पंचारिया को जिला संयोजक और जिला-मंत्री मनमोहन सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया है।
