RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के बज्जू के गांव बरसलपुर की रोही के चक 9 बीडीवाई की है। जहा 40 वर्षीय देवचंद पुत्र मालाराम मेघवाल शनिवार शाम 4.30 बजे खेत में पानी लगा रहा था। उसी समय बरसात शुरू हो गई और अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
इससे देवचंद झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे बज्जू के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।















