Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, एक तिहाई कार्यकर्ताओं की हो सकती है छुट्टी…
Image

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, एक तिहाई कार्यकर्ताओं की हो सकती है छुट्टी…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश कांग्रेस में निष्क्रिय नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद चल रही है। पूर्व में करीब 30 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकारिणी को भंग करने के बाद अब प्रदेश स्तर पर एक तिहाई पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने निष्क्रिय सचिव व अन्य पदाधिकारियों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को भी भेजी है।

माना जा रहा है कि, जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में फेरबदल हो सकता है। इसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर दूसरे नेताओं को मौका दिया जा सकता है। कांग्रेस ने यह आकलन विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखकर किया है। इसके अलावा प्रदेश के अग्रिम संगठनों में भी फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *