RASHTRADEEP NEWS
यह घटना नागौर के डीडवाना से की है। जहां पर डीडवाना थाने में कास्टेबल हरजीराम की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि हरजीराम की मौत हार्टअटेक से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हरजीराम करीब चार महीने बाद रिटायर होने वाला था। राजकीय सम्मान के साथ हरजीराम को पैतृक गांव तरनाऊ में उनका अंतिम संस्कार होगा।


















