Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पार्टी से लौट रही थी लड़की, घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया किया रेप…
Image

पार्टी से लौट रही थी लड़की, घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया किया रेप…

RASHTRADEEP NEWS

कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप और मर्डर के मामले को लेकर पूरा देश गुस्से में है लेकिन कुछ हैवान अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे हैं। आज सुबह ही देहरादून के बस स्टैंड से एक नाबालिग लड़की के रेप की ख़बर सामने आई थी। इसके बाद अब नया मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है।

पुलिस ने बताया रविवार की सुबह 1 बजे बेंगलुरु में कॉलेज में फोर्थ ईयर की छात्रा एक 21वर्षीय युवती जिसके साथ अज्ञात बाइक सवार शख्स ने सूनसान जगह पर ले जाकर कथित तौर पर रेप किया। ACP (East) रमन गुप्ता के अनुसार लड़की एक कॉलेज में पढ़ती है और पार्टी करने के बाद घर लौट रही थी।

महिला को HSR लेकर आउटर एरिया में गया। होसुर सर्विस रोड के पास एक ट्रक के पीछे पाया गया। उसने केवल एक लाल जैकेट पहना हुआ था। छात्रा को ढूंढ रहे उसके दोस्तों ने उसके लिए इमरजेंसी संदेश भी भेजे। लोकेशन भी निकालने की कोशिश की लेकिन फिर भी उसका पता नहीं चल सका। वहीं जब छात्रा के बारे में पता चला तो, उसकी हालत बेहद खराब थी। इसके चलते उसके ही दोस्तों ने छात्रों का कपड़े पहनाए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के दोस्तों ने पीड़िता के पास एक शख्स को महज पैंट पहने देखा था, जो कि अज्ञात था। वह घबराया हुआ लग रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार के कानून की धारा बीएनएस 64 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *