RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास 18 अगस्त की है। जहां मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
इस सम्बंध में मृतक के भाई मदनलाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके चाचा का बेटा भाई ओमप्रकाश पुत्र दुर्गाराम जो कि मानसिक रूप से बीमार था। प्रार्थी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार होने के चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















