RASHTRADEEP NEWS
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड का मामला शांत नहीं हुआ है कि राजस्थान से एक और बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर रात जयपुर के सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने कॉलेज के ही एक अन्य रेजिडेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।
महिला रेजिडेंट डॉक्टर का कहना है,
रेप या हत्या जैसा कुछ भी मेरे साथ घटित हो सकता है। इस बात की जानकारी पीड़ित महिला रेजिडेंट ने डॉक्टर्स के ग्रुप में पोस्ट कर दी। पोस्ट सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़काम मैच गया। जिसके बाद तुरंत कॉलेज प्रशासन की ओर से इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
मामले को लेकर डॉ. दीपक माहेश्वरी (प्राचार्य एवं नियंत्रक, सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज) का कहना है कि, यह संवेदनशील प्रकरण है। सीधे तौर पर हमें शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़की की शिकायत का स्क्रीन शॉट मिला है।अपने परिवार के साथ घर पर लड़की बिल्कुल सुरक्षित है।पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।


















