RASHTRADEEP NEWS
जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में छात्र नेता की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन युवक एक युवक को बुरी तरह से पीटते दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आपस में कहा सुनी के चलते कुछ बदमाशों ने मिलकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र नेता की जमकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। घायल युवक को साथी छात्रों ने जोधपुर के ही पावटा सेटेलाइट हॉस्पिटल में लेकर गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही रतानाडा पुलिस थाने में भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष में अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों में राजी नामा हो गया है।
पुलिस के अनुसार रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल में ओम सिंह के गुठ के कुछ युवक ने जेठू सिंह नाम के छात्र नेता के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो में एक कमरे में तीन युवक जेठू सिंह की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। जेठू सिंह जमीन पर लेट मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में जेठू सिंह हॉस्टल में बने बाथरूम में अपने आप को बंद करने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है।


















