RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के पुरानी गिन्नाणी की है। जहां पर मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले व्यक्ति के मकान में आगे की तरफ बने कमरे की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही की जिस समय छत गिरी उस समय उस कमरे में कोई नहीं था अन्यथा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार भागीरथ के मकान की छत गिरी है। मोहल्ले वासियों ने बताया मजदूर वर्ग के भागीरथ के लिए इस तरह घर की छत का गिरना उसके लिए परिवार का पालन पोषण करना और भी कठिन हो जाएगा। मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर के माध्यम से मजदूर वर्ग को सहायता राशि मिले जिससे कि उसे आर्थिक सहयोग मिल सके।