RASHTRADEEP NEWS
आज शुक्रवार को CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह की स्पेशल कोर्ट ने पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान ही संजय पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी तैयार हो गया था।
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर करने वाले आरोपी संजय रॉय समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में कोलकाता के डॉक्टर्स आज 15वें दिन भी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा, हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए काम पर नहीं लौटेंगे।